Crime : शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती पर फेंका तेजाब, लोगों में फैली दहशत…
कर्नाटक। Crime कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती ने शादी से इंकार पर उसके सिरफिरे आशिक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। जिससे युवती के चेहरे व आंख पर चोट आई है। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। क्योंकि बेंगलुरु में पिछले दो महीनों में यह तीसरा तेजाब हमला है।
Read More : CG Crime : राजधानी पुलिस ने चलाई विशेष अभियान, 116 बदमाशों पर की प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्रवाई…
बता दें कि बदमाश पीड़िता का पूर्व प्रेमी है। आरोपी की पहचान गौरीपाल्या निवासी अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जेपी नगर की तरफ जा रही थी, तभी उसके प्रेमी ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने बताया कि अहमद और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन युवती ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली।
Read More : CG Crime : लोहे की रॉड से पति ने की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…
पीड़िता की एक बेटी की शादी हो चुकी है, इसके बावजूद आरोपी पीड़िता से बातचीत किया करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन पीड़िता कुछ समय चाहती थी। हालांकि, आरोपी ने पीड़िता से संपर्क किया और पुनर्विवाह के लिए उसकी सहमति ली। महिला ने उससे कुछ समय रुकने को कहा था। अहमद ने उसे तुरंत उससे शादी करने के लिए मजबूर किया और कई बार उससे झगड़ा किया।
Read More : CG Crime : महादेव घाट में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, शिनाख्त करने जुटी पुलिस…
जिसके बाद गुस्से में अहमद तेजाब की बोतल लाया और युवती पर फेंक कर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के चेहरे पर चोटें आई हैं और हमले में उसकी दाहिनी आंख में चोट आई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।