Forest department : घर घुसकर तेंदुए ने 5 बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत…
महासमुंद। Forest department बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम बकमा में एक ग्रामीण के बियारा में बीती रात तेंदुआ ने घुसकर 5 बकरियों पर हमला कर दिया। सूचना पर Forest department की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मुआवजा की कार्रवाई करने की बात कही।
Read More : Forest department : मछुआरे के जाल में फंसा 4 फीट मादा मगरमच्छ, वन विभाग ने इंद्रावती नदी में छोड़ा…
बता दें कि ग्राम बकमा निवासी वसीम रजा के बियारा में बीती रात करीब 2 बजे के आसपास एक तेंदुआ ने घुसकर बियारा में बंधे बकरियों पर हमला कर दिया। जिससे 5 बकरियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर Forest department की टीम गांव पहुंची और पंचनामा कर मुआवजा की कार्रवाई की।
Read More : Forest department : बाघिन ने किया भैंस का शिकार, मांस खाते ही बाघ का हुआ मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप…
वहीं वन विभाग की टीम ने आसपास के गांव कोटरीपानी, मनबाय, टोंगोपानी सहित अन्य गांवों में मुनादी करा दी है। तेंदुए को देखते हुए अलर्ट रहने और Forest department को सूचित करने की अपील की है। घटना की पुष्टि बागबाहरा Ranger Vikas Chandrakar ने की है।