Crime : सर्चिंग पर निकले जवानों को पुल के नीचे मिला 200 किलो गांजा, पुलिस जांच में जुटी…
सुकमा। Crime जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी National Highway-30 में स्थित पुल के नीचे से जवानों को 9 बोरियों में 200 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 24 लाख 60 हजार के आसपास बताई जा रही है। मामले पुलिस जांच कर रही है।
Read More : Crime : बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, online मंगाए गए 166 चाकू बरामद…
बता दें कि CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोजाना की तरह आज भी इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। जब सर्चिंग से वापस लौट रहे थे तभी जवानों को National Highway-30 में स्थित Rajmunda के पास एक पुल के नीचे कुछ बोरियां रखे हुए मिले। जब जवानों ने बोरियों को चेक किया तो उसमें गांजा होना पाना।
Read More : Crime : LLP फर्म को अकाउंटेड ने लगाया चूना, तीन साल में 2 करोड़ 12 लाख से अधिक का लगाया चूना…
जिसे जब्त कर जवानों ने वजन कराया तो करीब 200 किलो गांजा था। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। बोरियों की हालात को देखते हुए पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।