CG Breaking : बोरवेल में गिरा 10 साल का बच्चा, रेस्क्यू टीम जुटी बचाने…
जांजगीर चांपा। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में एक 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। जिससे उसे बचाने रेस्क्यू टीम से पुलिस के टीम जुटी हुई है।
Read More : Elephant Attack : हाथियों ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल, ग्रामीणों में दहशत…
बता देें कि पिता लाल साहू ने अपने घर के पीछे बोरवेल खुदवाया था। खुले इस बोरवेल के पास ही बच्चा खेल रहा था, इसी दौरान वो बोरवेल में गिर गया। बताया जाता है कि बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। वहीं बच्चे को आक्सीजन के जरिये सांस पहुंचाने की कोशिश जारी है।
Read More : MP Crime : रेलवे पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से गांजा तस्करी करते दो महिला चढ़े पुलिस के हत्थे…
वहीं प्रशासन की टीम ने बोरवेल से बच्चे को बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि 80 फीट गहरे बोरवेल में से 50 फीस की गहाई में जाकर बच्चा फंसा है। बच्चे में हलचल है और वो रेस्क्यू टीम की बातों पर रिएक्ट भी कर रहा है। इधर घर में माहौल काफी गमगीन बना हुआ है। बच्चे के सुरक्षित निकालने के लिए दुआएं की जा रही है।