Big Breaking: राजस्थान में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने जीता राज्यसभा का चुनाव…
जयपुर: आज हुए राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनो उम्मीदवारों मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने जीत हासिल कर ली है.
मुकुल वासनिक-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक कम उम्र में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। सिर्फ 25 साल की उम्र में ही 1984 में वे बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1991, 1996 और 2009 में भी लोकसभा चुनाव जीते। हालांकि मुकुल वासनिक तीन बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं। सितंबर 2020 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव बने।
रणदीप सिंह सुरजेवाला-
बता दे कि रणदीप सिंह सुरजेवाला 5 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके है, सुरजेवाला युवा उम्र में ही राजनीति में उतर गए थे। महज 17 वर्ष की उम्र में वे हरियाणा प्रदेश युवक कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। 1992 में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सबसे युवा सीनेटर चुने गए। 1995 और 1996 में वे पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सबसे कम उम्र के सिंडिकेट सदस्य भी रहे हैं। वर्ष 2000 में भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पहले हरियाणवी) बने और वर्ष 2004 में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सबसे कम उम्र के सह सचिव बने। सुरजेवाला हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।
प्रमोद तिवारी-
किसान परिवार में जन्मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने वर्ष 1980 में पहली बार जीत का झंडा गाड़ा तो उसके बाद कांग्रेस ने आज तक किसी दल को खाता नहीं खोलने दिया। प्रमोद तिवारी इस सीट से 10 बार विधायक रहे। 1984 से 1989 के बीच दो बार राज्यमंत्री बने। लगातार नौ बार एक विधानसभा क्षेत्र, एक पार्टी और एक चुनाव निशान से जीत दर्ज करने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।