OMG : न दुल्हा न बाराती, लड़की ने खुद से रचाई शादी, अब अकेली हनीमून पर जाएगी गोवा…
अहमदाबाद। OMG दुनिया में अजब गजब शादी करने के मामले सामने आते रहती हैं। कभी कोई व्यक्ति अपने उम्र से 18-20 साल कम उम्र के साथी के साथ शादी रचा लेते हैं। हाल ही में Canada की एक लड़की ने whale मछली से भी शादी कर ली थी, लेकिन India में अब तक हुई शादियों में यह सबसे अनोखी शादी है। इस शादी में न तो कोई दूल्हा था और न कोई बाराती ही थे। न पंडितजी थे और न ही मौलवी या पादरी। इस लड़की ने खुद से ही शादी कर ली। OMG
Read More : OMG: शादी के पहले रात जब पति ने नवविवाहिता को टांके लगे देखे तो, उड़ गए उसके होश…RTI से हुआ मामले का खुलासा…
यह लड़की Gujarat के Vadodara की रहने वाली है। Kshama Bindu ने खुद से किया वायदा पूरा किया और शादी के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं। इस दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं। लड़की ने फेरे भी लिए लेकिन उसके साथ कोई दूल्हा नहीं था। वह अकेली थी और अकेले ही खुद से शादी कर बैठी। खबरों के मुताबिक Vadodara के Gotri में स्थित अपने घर में Kshama ने सनातन रीति-रिवाजों के साथ शादी की। पंडित जी की अनुपस्थिति में Kshama ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि यह Kshama ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था। OMG उसके इस फैसले के बाद से घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था। इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था लेकिन Kshama अपने फैसले पर अडिग थी, उसने न बैंड बुलाया और न बाराती। उसे दूल्हे की भी जरूरत नहीं पड़ी, कुछ दोस्तों के सामने उसने अग्नि के सात फेरे लिये और खुद से शादी कर बैठी। वह खुद से शादी करके बड़ी खुश भी नजर आ रही है।
क्षमा ने कहा, मैंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि मुझे डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे। OMG लड़की के अनुसार वह अपना खास दिन किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उसके आठ जून यानी बुधवार को ही शादी कर ली। गौरतलब है कि इसके पहले उसने मंदिर में शादी करने का फैसला किया था। लेकिन एक खास नेता के विरोध के बाद उसने घर से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार कर दिया था।