CG Crime : नवविवाहिता की जलकर हुई मौत, मायके पक्ष वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…
बिलासपुर। CG Crime जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्रान करगी कला में नव विवाहिता की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
Read More : CG Crime : 5 लाख का ईनामी नक्सली निजी अस्पताल में करवा रहा था अपना इलाज, सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा…
बता दें कि ग्राम सेमरा निवासी मृतिका श्वेता साहू उर्फ नागिता की विवाह 27 अप्रैल 2022 को ग्राम करगीकला निवासी नोहर साहू से हुई थी। जिसके बाद आग से जलकर आज उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंचे मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाते हुए संदेह जताया है कि ससुराल पक्ष ने प्रताड़ना देते हुए हत्या की है।
Read More : CG Crime : महिला थाना के काउंसलर के गले पर किया चाकू से हमला, आरोपी फरार…
वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल कोटा पुलिस और तहसीलदार द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए दे दिए है।