MP : नहाने गए दो मासूम तालाब में डूबे, घर में पसरा मातम…
शिवपुरी। MP जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : MP : बच्चे की खरीद-फरोख्त, पति-पत्नी सहित 7 गिरफ्तार, साढ़े 5 लाख में किया था सौदा…
बता दें कि ग्राम कुमरौआ निवासी 10 वर्षीय रितिक धाकड़ अपने सगे छोटे भाई प्रिंस धाकड़ के साथ सुबह 10 बजे अपनी मां से कहा कि वह नहाने जा रहा है। जिसके बाद दोनों भाई घर से निकल गए। जब देर तक घर नहीं लौटे तो उसकी मां ढुंढने के लिए निकली। जिससे उसने देखा की उसके दोनों बच्चे का शव तालाब में तैर रहा है।
Read More : MP : पुलिस अधीक्षक ने जिले के थानों का अर्ध रात्रि में किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से घर में मातम पसर गया है।