Crime : बीमा पॉलिसी दिलाने के नाम पर देश भर में करोड़ों रूपए की ठगी, 4 अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आरोपी राहुल सिंह उर्फ चंदरू लड़कियों की आवाज में बात कर लेता था झांसे में
रायपुर। Crime बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर देश भर में करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय आरोपी को राजधानी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 नग मोबाइल और 3 नग एटीएम कार्ड जब्त किया है। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
Read More : Crime: बाघ की मौत का हुआ खुलासा, घटना में शामिल 4 गिरफ्तार, 1 फरार, जहर देकर उतारा था मौत के घाट…
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि श्रीनगर निवासी प्रार्थी मनमोहन वर्मा ने थाना खमतराई में शिकायत किया था कि वह अपने और अपनी पत्नी गीता वर्मा के नाम से मैक्स लाईफ इंश्योरेंस एवं आदित्य बिड़ला लाईफ इंश्योरेंस की पॉलिसी खरीदा था।
Read More : Crime: ऑटो में जबरदस्ती बैठा कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला रिक्शा चालक हुआ गिरफ्तार…
जिससे 6 फरवरी 2021 को प्रार्थी के मोबाईल फोन पर 7042196217 से फोन आया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश बंसल बताया और मैक्स लाईफ इंश्योरेंस का कर्मचारी होना बताया। सुरेश बंसल ने प्रार्थी एवं उसकी पत्नि के उक्त पॉलिसी के संबंध में प्रार्थी को बोनस मिलने की बात कहकर झांसे में लिया। जिसके बाद आरोपियों ने विभिन्न खातों में 49 लाख 34 हजार 249 रूपए जमा करवाकर ठगी किया।
Read More : CG Crime : आंख में मिर्ची पावडर डालकर प्रेमी जोड़े से किया लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी..
जिससे पुलिस के टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से आरोपी राहुल वर्मा 28 वर्ष, राहुल सिंह उर्फ चंदरू 27 वर्ष, शिवम शर्मा 23 वर्ष व दीवाकर वर्मा उर्फ सोनू 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
Read More : Crime : इंडिका कार से गांजा तस्करी करते युवक पकड़ाया, 9 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त…
पकड़े गए चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले है, जिसे पुलिस ने ट्रांजिड रिमांड पर लेकर रायपुर पहुंची है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 नग मोबाइल और तीन नग एटीएम जब्त किया है। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी पुुनीत शर्मा, गौरव यादव एवं निश्चल गुप्ता फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
Read More : Crime : बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी से 1करोड़ 22 लाख की ठगी, दोगुना रकम कमाने का झांसा देकर वारदात को देते थे अंजाम, पति-पत्नी गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने का तरीका
आरोपियों ने देश भर के अलग-अलग राज्यों में निवासरत विभिन्न बीमा पॉलिसी धारकों की जानकारी प्राप्त कर बीमा पॉलिसी धारको को अलग-अलग फर्जी मोबाईल नम्बरों से कॉल कर स्वयं को बीमा पॉलिसी कम्पनियों का अधिकारी-कर्मचारी बताया।
Read More : Crime : नकली पिस्टल दिखाकर करता था लूटपाट, 6 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार…
पीडि़तो को बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर अपने झांसे में लेते हुये उनका भरोसा जीतकर अपने द्वारा दिये गये बैंक खातो में नगदी रकम जमा कराकर अपना शिकार बनाते हुये ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आरोपी राहुल सिंह उर्फ चंदरू पीडि़तो को लड़की आवाज में बात कर प्रत्येक बार अपना अलग-अलग नाम बताते हुये पीडि़तो को अपना शिकार बनाता था।