CG Crime : महिला से करता था छेड़खानी और अश्लील इशारे, पति संग दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
महिला के घर घुसकर सरफिरा युवक अश्लील इशारे और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करता था, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया गिरफ्तार
कोरिया एस के मिनोचा : CG Crime महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील इशारे करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पोड़ी थाना पुलिस के टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : Crime: ऑटो में जबरदस्ती बैठा कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला रिक्शा चालक हुआ गिरफ्तार…
महिला ने इससे परेशान होकर आवारा युवक के खिलाफ पति संग पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला कोरिया जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र का हैं जहां सोमवार 6 जून को सुबह 11 बजे के करीब महिला आराम कर रही थी की तभी सरफिरा युवक सोमरसाय घर के भीतर चला आया। जिसके बाद महिला को अकेला पा कर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने लग गया। जिसपर महिला ने विरोध करते हुए दूसरे कमरे में जाने पर आरोपी भी फॉलो करने लगा। आरोपी सोमरसाय ने महिला का गलत मंशा से हाँथ पकड़ लिया। बाद में महिला के फटकार और हल्ला करने लगी जिससे घबराकर आरोपी सोमारसाय महिला के घर से भाग निकला। CG Crime
Read More : CG Crime: ट्रेक्टर से धक्का देकर गड्ढे में गिराया, किया महिला को जिंदा दफनाने की कोशिश, हालत गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार…
CG Crime पीड़ित महिला की दर्ज रिपोर्ट पोड़ी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को दी गयी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 454 354 354 (क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी सोमारसाय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।