Accident : तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की हुई मौत, 4 घायल…
रायसेन। Accident जिले में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे उपचार के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read More : CG Big Accident: बोलेरो ऑटो की जोरदार टक्कर, 10 फीट दूर घसीटता गया ऑटो, 2 महिला की मौत, 8 की हालत गंभीर, थाने पहुंचे ग्रामीण, सोते रहे पुलिस…
बता दें कि ग्राम किशनपुर से एक परिवार के 8 लोग इको कार में सवार होकर अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के मध्य एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
Read More : Big Breaking,Train Accident: पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, 10 की मौत 50 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू जारी…
घटना की सूचना पर मौके में पहुंची देवनगर पुलिस ने कार के अंदर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ड्राइवर मनोहर 40 वर्ष, अनिता बाई 38 वर्ष, साधना 55 वर्ष और हनी 5 वर्ष है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक की पतासाजी कर रही है।