BIG BREAKING : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी बस, सवार थे 40 यात्री, लापता लोगों की खोज जारी…

उत्तराखंडBIG BREAKING : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 22 लोगो की मौत हो गई।

सभी यात्री मध्यप्रदेश के हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालो का आकड़ा बढ़ सकता हैं। ये सभी यात्री चार धाम यात्रा के लिए निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।

हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से शोक जताया हैं। वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर दुःख जताया हैं।

Back to top button