Sidhu Moose Wala Death : सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सदमे में फिल्म जगत, सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। Sidhu Moose Wala Death कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की आज मंदसौर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हमला उस समय हुआ जब मूसे वाला और उनके दोस्त अपने गांव मानसा जा रहे थे। सुखदीप सिंह सिद्धू एक पंजाबी गायक के रूप में सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे।
यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसे वाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक 1 दिन बाद हुई है। मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, फिलहाल जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुसेवाला के निधन के बाद एंटरटेनमेंट जगत भी सख्ते में है।
Read more : Breaking News : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही हटाई गई थी सरकारी सुरक्षा
इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
- कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिंगर के निधन पर प्रत्रिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘सतनाम श्री वाहेगुरु, बहुत ही चौंकाने और बहुत दुखी करने वाली खबर, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।’

- जरीन खान ने इसे दिल दहला देने और हैरान कर देने वाली घटना बताई है।

- मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल दादलानी ने लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के माध्यम से ही जानता था, उनके निधन की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भारत में बहुत कम प्रामाणिक आधुनिक कलाकार हैं। वह उस सूची में सबसे ऊपर थे। मैं निःशब्द हूं। वह एक लीजेंड हैं, उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कितना दुखद दिन है!’

- बिग बॉस में नजर आ चुकीं शहनाज गिल ने सिंगर की निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘किसी का जवान बेटा दुनिया छोड़कर चला जाए इससे बड़ा कोई और दुख नहीं हो सकता है। वाहे गुरुजी मेहर करें।’

