माँ 16 माह से कर रही थी बेटी की हत्या की शिकायत, मामला बना दिया था गुमशुदगी का, अब हुआ खुलासा

सूरजपुर। बेटी की हत्या की शिकायत लेकर एक मां पिछले 16 माह थाने व कलेक्टर कार्यालय की चक्कर काट रही थी। लेकिन उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया जा रहा था। वहीं थाने में गुमशुदगी का मामला बना दिया था। इस दौरान 3 एसपी व 2 टीआई बदल गए।

Read More : बाल काटने की बात पर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर की युवक की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

जिसके बाद नव पदस्थ थाना प्रभारी ने मामले की जांच की तब खुलासा हुआ कि चरित्र शंका के चलते उसके प्रेमी ने हत्या की है। उसके बाद आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर लाश को पहाडी के नीचे जाकर दफना दिया था। पुलिस ने अब दफनाए हुए शव का कंकाल को बरामद किया और पिता को भी दफनाने में साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Read More : Breaking News : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही हटाई गई थी सरकारी सुरक्षा

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ओड़गी क्षेत्र के बिहारपुर निवासी सोनी साहू 21 वर्ष व वहीं के तीरथ यादव के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बीच 2020 में युवती की शादी यूपी के कानपुर में हुई थी। इसके बाद तीरथ उसे जबरदस्ती अपने साथ लेकर आ गया और दोनों ने जाकर 4 अगस्त 2020 को कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे, लेकिन सोनी अक्सर तीरथ को बिना बताए घर से अपने रिश्तेदारों के घर चली जाती थी।

Read More : पहले किया रेप फिर बेरहमी से कुल्हाड़ी मार कर कर दी हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा की याद रहेगा मरते दम तक, कहा- जब तक सांस चलेगी, तब तक कैद में….

इस पर तीरथ अवैध रिश्ते का शक करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा और 2 जनवरी 2021 को सोनी गांव के ही युवक खिलाड़ी खैरवार के पास झाडफूंक कराने चली गई थी, तब भी तीरथ को उसने जानकारी नहीं दी थी। जब दूसरे दिन झाडफूंक करने वाला युवक उसे उसके घर पहुंचाने आया तो इसे देखकर तीरथ नाराज हो गया और सोनी के साथ मारपीट किया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने दिन भर लाश को घर में छिपाकर रखा था।

Read More : Murder : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, घर से दूर कुएं में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

हत्या के बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता राममोहन यादव को दी। दोनों रात में लाश को लेकर घर से कुछ दूर स्थित पहाड़ के पास पहुंचे। दोनों ने लाश को छिपाने के लिए गड्ढा खोदा और दफना दिया। ऐसा करने के बाद वह सुबह थाना पहुंचा, जहां उसने सोनी साहू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अब तक गुमशुदगी का मामला मानकर जांच कर रही थी।

Read More : BREAKING : पूर्व मंत्री ने खुद पर चलाई गोली, इस आरोप से तंग आकर उठाया आत्महत्या का कदम

कंकाल की डीएनए जांच होगी
जांच अधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सोनी साहू की हत्या कर दी गई है। इस जानकारी के बाद तीरथ से जब पूछताछ हुई तो उसने पूरी कहानी बता दी और शनिवार की सुबह दफनाए हुए जगह पर खुदाई कर कंकाल बरामद किया है। इसकी डीएनए जांच भी होगी और मामला पुख्ता साक्ष्य के साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Back to top button