इन पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, मिलेगी सुख-समृद्धि, होगा घर का वातावरण शुद्ध…
By planting these plants, Maa Lakshmi will be blessed, you will get happiness and prosperity, the atmosphere of the house will be pure.

रायपुर। प्रकृति के हर पेड़-पौधें में विशेष प्रकार के गुण पाए जाते है। वहीं कई ऐसे पेड़-पौधे है जो आपके घर का वातावरण शुद्ध कर आपकी किस्मत चमका सकते हैं। इन पौधों के मदद से कई बीमारियो को भी दूर किया जा सकता है। कुछ पेड़-पौधे लगाने से लोगों की सोई किस्मत भी जग जाती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। तो चलिए बताते है ऐसे कुछ पौधों के बारे में जो आपकी किस्मत बदल देंगे।
READ MORE:GPM: पहले बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया फिर पिता से पिटवाया, अब छेड़छाड़ के आरोप में भेजा जेल…
लक्ष्मणा का पौधा
ये पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसे आप अपने घर के एक गमले में लगा सकते हैं। लक्ष्मणा का पौधा भी धन को आकर्षित करता है। वास्तु की मानें तो घर में इस पौधे को लगाने से धन की कमी नहीं होती, यानी घर में हमेशा पैसों की बरसात होती रहती है।
मनी प्लांट

इस पौधे को आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत अहम माना गया है। इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाना जीवन में कभी कोई परेशानियां नहीं होती है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना धन हानि का कारण बन सकता है।
रजनीगंधा

वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है। रजनीगंधा की तीन किस्म होती है, इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह पौधा तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत करता है।
क्रसुला ओवाटा

इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। वास्तु के अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। अंग्रेजी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनी प्लांट कहते हैं।
केले का पेड़

समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
श्वेतार्क

श्वेतार्क दूधवाला पौधा होता है, जो गणपति का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार दूध से युक्त पौधों का घर की सीमा में होना अशुभ होता है किंतु श्वेतार्क इसका अपवाद है, जिसे घर के समीप उगा सकते हैं। इससे घर में सुख, शांति और सदैव बरकत बनी रहती है।
श्वेत अपराजिता

यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।
हरसिंगार

पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।
