Weather Update :तीन दिन बाद गर्मी की विदाई, 1 जून से केरल पहुंचेगा मानसून, आज छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में पानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्री- मानसून के आते ही गर्मी की विदाई भी जल्द होने वाली है। इस बार मानसून समय से पहले पहुंच गया। बारिश से उमश भी कम है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अब स्थिति अनुकूल होती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। यहां पहुंचते ही मानसून और सक्रिय हो जाएगा। दूसरी ओर, इसके असर से प्रदेश में भी आने वाले दो दिनों तक विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

READ MORE : Vegetable Market: बारिश के आते ही बढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर ने लगाया शतक, दूसरी सब्जियों ने भी बिगाड़ा खाने का स्वाद, जानिए दाम

केरल में बढ़ रहे मानसून की सक्रियता और द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बहुत से क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में गिरावट रही। आंशिक बादल छाने व तापमान में गिरावट से उमस से भी थोड़ी राहत मिली। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

Back to top button