सेना की जवानों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 7 जवान हुए शहीद….

लद्दाख। तुर्तक सेक्टर में सेना की जवानों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर श्योक नदी में गिर गई। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए, वहीं कई जवान घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
Read More : BREAKING : केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे भक्त, कार का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर 5 की मौत, छह घायल
बता दें कि सुबह करीब 9 बजे 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। तभी श्योक नदी के पास वाहन अनियंत्रित होकर 60 फीट नीचे नदी में जा गिरी।
Read More : किस्मत का ये कैसा खेल: तीन साल पहले जिस सड़क हादसे से बची थी जान, फिर उसी तारीख को हुआ एक्सीडेंट और चली गई जान…
जिससे वाहन में सवार 26 सैनिकों को गंभीर चोट आई, जहां सभी को उपचार के लिए आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई।
