IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB : बैंगलोर ने राजस्थान के सामने रखा 158 रनो का लक्ष्य, प्रसिद्ध-मकॉय ने की शानदार गेंदबाजी…

IPL 2022 Qualifier 2 : आईपीएल 2022 में आज दूसरा क्वॉलिफायर खेला जा रहा है थोड़ी देर में इस सीजन का दूसरा फाइनलिस्ट मिलने वाला हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बैंगलोर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा है। IPL 2022 Qualifier 2 बैंगलोर की टीम ने आखिरी के पांच ओवर में पांच विकेट गंवाए और सिर्फ 34 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। जबकि राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मकॉय ने 3-3 विकेट लिए।
Read More : IPL 2022 : भले ही लखनऊ की टीम हो गई टूर्नामेंट से बाहर, लेकिन राहुल के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे कोई भी बल्लेबाज…
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, सजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वानिंदू हसरंगा, जोस हेजलवुड और मोहम्मद सिराज।
