नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ…

कोरिया, एस के मिनोचा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मनेंद्रगढ़ एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेंद्रगढ़ के परिसर में निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य रामाश्रय शर्मा, खेल प्रभारी प्रकाश शर्मा, स्वाति, आशा, सरिता तिवारी, रेखा चौबे, अभिषेक सिंह, चयन सिंह, मीनाक्षी कौशर, प्रवीण, विक्रांत दुबे, श्वेता सिन्हा और इरफान खान मीनाक्षी त्रिपाठी के अतिरिक्त कोल इंडिया के भूतपूर्व चैंपियन अशोक सिंह, मनेंद्रगढ़ जिला शतरंज संघ के सचिव अरविंद व्यास, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड बिलासपुर के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी सुभाष सिंह, विद्यालय के शिक्षक गण तथा बालक बालिकाओं की उपस्थिति में इस शिविर का शुभारंभ किया गया।

Read More : पड़ोसी राज्यों तक पहुंच रहे कोरिया के कांटा झाड़ू, 40 हजार की हुई कमाई

प्राचार्य रामाश्रय शर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज एक मानसिक खेल है और इसका जन्म भारत में हुआ था इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बालक और बालिकाएं शतरंज खेलना सीखेंगे और जो प्रशिक्षक हैं वह शतरंज में बच्चों को पारंगत करेंगे। आप ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री मनेंद्रगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं बच्चों को उनसे मिलने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है, उन्होंने इस शिविर के सुचारू रूप से आयोजित होने के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Read More : अब हर गिरफ्तार अपराधियों की तैयार होगी सर्च लिस्ट, कोरिया पुलिस के सभी अधिकारी-कर्मचारी ने लिया प्रशिक्षण…

कार्यक्रम का संचालन मनेंद्रगढ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।अशोक सिंह द्वारा शतरंज के प्रारंभिक नियम जैसे बोर्ड कैसे रखना है, गोटी कैसे चलना है और घड़ी का उपयोग कैसे करना है इत्यादि विषय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। आभार प्रदर्शन मनेन्दगढ जिला शतरंज संघ के सचिव अरविंद व्यास द्वारा किया गया।

Back to top button