Bigg Boss 16: इन कंटेस्टेंट के नाम पर लगा ठप्पा, इस दिन से शुरू होने जा रहा सलमान खान का शो, फैंस को है बेसब्री से इंतजार…

नई दिल्ली: टीवी का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी (controversial reality) शो ‘Bigg Boss 16’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ‘Bigg Boss’ का इंतजार इसके फैंस बड़े बेसब्री से करते है। सलमान खान (Salmaan Khan) अपने होस्टिंग (hosting) के अंदाज से इसे और भी मनोरंजक बना देते हैं। कुछ सीजन को छोड़ दें तो वह ही इसे होस्ट करते आ रहे हैं। 15 सीजन पूरे होने के बाद अब ‘Bigg Boss’ एक नए चैप्टर (new chapters) के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार है।
READ MORE:Bollywood Gossip : Madhuri Dixit ने Sanjay Dutt से कहा – मत खोले प्यार के पुराने राज, पढ़ें पूरी खबर
कब से होगा शुरू
‘Bigg Boss 16’ को भी सलमान खान (Salmaan Khan) ही होस्ट करेंगे। शो और सलमान (Salmaan Khan)के साथ दर्शकों का एक जुड़ाव हो गया है। यह सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग कॉन्सेप्ट पर होगा। मेकर्स पूरी कोशिश में हैं कि वह इसे टीआरपी की टॉप लिस्ट में बरकरार रख सकें। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा। यह वीकडेज में रात 10.30 बजे प्रसारित होगा और वीकएंड पर 9 बजे दिखाया जाएगा।
READ MORE:Bollywood : टूटा बॉलीवुड में एक और रिश्ता, अब इस एक्टर ने पत्नी से अलग होने का लिया फैसला
ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट
शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट में से अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी के नाम की चर्चा है। रिपोर्ट केअनुसार, मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। उनके अलावा जन्नत जुबैर का नाम भी सामने आ रहा है। साथ ही शिवांगी जोशी और माही विज को भी शो का ऑफर मिला है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
