ऑटो चालक से मारपीट कर चाकू से किया हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। ऑटो चालक से मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ऑटो चालक की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और चाकू से लोगों को डराते धमकाते तीन गिरफ्तार

बता दें कि रवि यादव अशोक नगर में किराया से रहता है और खुद का ऑटो चलाता है। बताया जाता है कि वह अपनी ऑटो से घर जा रहा था तभी अशोक नगर स्थित नामदेव किराना स्टोस के पास एक्टिवा सवार तीन युवक उसके ऑटो से टकरा गए। जिसके बाद आरोपियों ने रवि से गाली-गलौज कर मारपीट किया और अपने पास रखे चाकू से वार कर घायल कर दिया।

Read More : चाकू की नोक पर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

रवि की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी शुभम पटले 23 वर्ष, छगन निषाद 23 वर्ष व ईश्वर उर्फ मलिंगा 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अशोक नगर गुढ़ियारी के ही रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Back to top button