वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर में अवैध रूप से हरा तेंदू पत्ता Green Gold परिवहन करते दो गिरफ्तार
रामानुजगंज। धमनी वन परीक्षेत्र के अंतर्गत झारखंड से हरा तेंदू पत्ता Green Gold ट्रैक्टर मेें लोड कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। जिसकी सूचना पर वन विभाग के टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2500 बंडल हरा तेंदूपत्ता जब्त किया गया है।
Read More : पखांजुर: हरा सोना के नाम से मशहूर तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम चल रहा जोरों पर
बता दें कि रात्रि करीब 10:30 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि झारखंड से हरा तेंदूपत्ता छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। जिसके बाद एसडीओ अनिल सिंह पैकरा एवं रेंजर अजय वर्मा के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बाल चौरा रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से हरा तेंदूपत्ता की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read More : विधायक संतराम नेताम ने केशकाल व खलेमुरवेंड में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया नगद राशि का भुगतान
आरोपियों में विमलेश कुमार निवासी पचखेड़ी झारखंड और राकेश प्रजापति निवासी पचावल छत्तीसगढ़ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।