विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया 42 लाख के सौंदर्यीकरण एवं विकासकार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर। उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने सेक्टर 3 के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जुनेजा ने स्मार्ट सिटी से बनने वाले उद्यानों का दौरा पूर्व में कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ किए थे। इस दौरे के बाद कल कार्य प्रांरभ पर भूमिपूजन किया।
Read More : RAIPUR NEWS: स्कूल जाने छात्राओं को दिलाई सायकल, विधायक कुलदीप जुनेजा ने सरस्वती सायकल योजना के तहत की मदद
उन्होंने विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण के प्रति सज़ग किया, यह गार्डन 42 लाख रुपए के लागत से तैयार होगी, जिसमें गार्डन के सौंदर्यीकरण नए तरीके से करने की योजना लोगों को बताई। इसमे विज्ञान से सम्बंधित थीम, ओपन जिम व नए तकनीक विस्तार के साथ गॉर्डन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके चलते बच्चो में बौद्धिक, मानसिक एवं समाजिक विस्तार होगा।
सुबह शाम गार्डन में व्यायाम व दौड़ने वालों के लिए एक निश्चित स्थान तय होने से उनके मन मे शान्ति का संचार होगा। विधायक ने लोगों से अत्यधिक से अत्यधिक वृक्षारोपण करने के लिए आग्रह किया ताकि पर्यावरण संतुलन में हमारी सराहनीय भागीदारी रहे।
Read More : पुलिस प्रशासन की समझाईस के बाद कुलदीप जुनेजा पहुचे स्काय वाक पर चढ़े युवक को समझाने
इस अवसर पर पार्षद तिलक पटेल, गोपाल ठाकरे मंडल महामंत्री, वंदना राठौड़, सजीव अग्रवाल, शंकर भाई पटेल, संजय पाठक, मनोज राठी, संजय सोनी, कमल धृतलहरे, महेश रिलवानी, सेवक महानन्द, गौतम यादव, श्याम सिक्का, सागर तांडी आदि उपस्थित थे।