रायगढ़ की सुमन पटेल 10वीं की परीक्षा में बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 98.67 फीसदी अंक..
रायगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम जारी हुआ। जिसमें कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान रायगढ़ जिले की सुमन पटेल ने हासिल किया। वे 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं। सुमन मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है।
READ MORE : CG BOARD EXAM RESULT- 10-12 वीं का परिणाम हुआ जारी…10 वी में सुमन पटेल रही टॉपर, जाने किसने-किसने किया टॉप..
उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर भीम सिंह ने सुमन पटेल को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। आज 14 मई को दोपहर 12 बजे मंडल के सभागृह में मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
READ MORE : रिजल्ट जारी होते ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट क्रैश..
परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर देखा जा सकता है।
