पशु चराने गए किसान की अज्ञात लोगों ने की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादुला में एक किसान की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने किसान की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : अगर आपके पास भी है 20 रुपए का ये नोट, तो कमा सकते हैं इतने रुपए, जानिए क्या है तरीका
बता दें कि सोनादुला गांव निवासी किसान शैलेष खरे रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था, इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, पर कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव से करीब एक किमी में उसका शव मिला।
Read More : मेरा प्रयास मनेंद्रगढ़ विधानसभा का विकास : डॉ. जायसवाल
किसान के शरीर पर चोट के निशान है, उसे घसीटा भी गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले को जांच में लिया है। लोगों और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
