तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग, 4 की मौत, 22 घायल

 

जम्मू काश्मीर। तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : जिले के 65 पहुंचविहीन ग्राम जुड़े विकास के मुख्य मार्ग से, ‘आम जनता तक बुनियादी आवश्यकताओं की पहुँच हुई आसान’…

बता दें कि माता वैष्णो देवी की दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्री बस में सवार होकर कटरा से जम्मू आ रहे थे। तभी कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमाई के पास अचानक बस में आग लग गई। लोग समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से फैलने लग गई।

Read More : नीट-पीजी 2022-23 की परीक्षा होगी तय तिथि पर, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका किया खारिज

आसपास के राहगीरों ने जैसे तैसे आग को बुझाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां 4 लोगों की मौत की खबर आई है। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।

Back to top button