Koffee with karan के सीजन 7 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खोलेंगे दिल के राज…. ?
‘कॉफी विद करण (Koffee With Karan)’ के साथ करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही शो की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ शो के गेस्ट्स की कंफर्म लिस्ट (Koffee With Karan Guest) भी सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान और जान्हवी कपूर शो के पहले एपिसोड में आएंगी। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अर्जुन कपूर पहले से ही करण जौहर के शो में आने के लिए एक्साइटेड हैं।
रिपोर्ट की मानें तो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में लवबर्ड करण अर्जुन और मलाइका अरोड़ा नजर आ सकते हैं। जाहिर है दोनों शो पर आएंगे तो करण उनसे कई राज निकलवाएंगे। दोनों की लव लाइफ और आगे की प्लानिंग के बारे में पता चल सकता है। अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को साल 2019 में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था, तब से ही दोनों सुर्खियों में अकसर बने रहते हैं। ये लवबर्ड साथ होता है तो दोनों की फोटोज काफी वायरल होती है। ऐसी भी अफवाहें उठी थीं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं।
