इंडिया में लॉन्च होगा OnePlus Nord 3, लेने से पहले जान लें इनके कीमत और फीचर्स..
नई दिल्ली : OnePlus ब्रांड कंपनी ने हाल ही के दिनों में अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को मार्केट में लॉन्च किया था। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी OnePlus Nord 3 को जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने शेयर की है।
READ MORE : आग से झुलसी प्रेमिका की मौत, मरने से पहले कहा- उसमे मेरे साथ बलात्कार किया और….
अपकमिंग nord phone लॉन्च की तारीख ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। leak tipster, योगेश बराड़ ने भी बताया था कि Nord 3 जुलाई में भारत में लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, वनप्लस कोड नाम Meili के तहत एक नए डिवाइस की टेस्टिंग कर रहा है। इस नए डिवाइस को नॉर्ड 3 के नाम से रोलऑउट किया जा सकता है।
OnePlus Nord 3 के specification
अगर फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात की जाये तो, इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ एक AMOLED डिस्प्ले की सुविधा दी गई है। स्मार्टफोन नॉर्ड 3 को पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा और 4,500mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8000 SoC से लैस हो सकता है। वनप्लस नॉर्ड 2 कंपनी के पोर्टफोलियो में मीडियाटेक चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन था।
READ MORE : IPL 2022 : मेगा ऑक्शन में करोड़ो में बिके यह खिलाड़ी, निकले फुसकी बम…
इसके साथ ही, एक यह अपडेट भी सामने आ रहा है कि OnePlus Nord 3 से पहले कंपनी नॉर्ड सीरीज में OnePlus Nord 2T फोन भी पेश कर सकता है। स्मार्टफोन MediaTek डाइमेंशन 1300 SoC, 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 50MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप पैक कर सकता है। स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी लॉन्च हो सकता है। अंत में, यह एंड्रॉइड 12 को बॉक्स से बाहर बूट कर सकेगा।
