BIG BREAKING : मुठभेड़ के 6 दिन बाद नक्सलियों ने जवान राकेश्वर सिंह को किया रिहा, सरकार के सामने रखी थी ये शर्ते
गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर : : नक्सलियों ने अपने कब्जे में रखे CRPF कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह को रिहा कर दिया है। बीजापुर के तर्रेम इलाके में हुए सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद से जवान राकेश्वर सिंह लापता था। जिसके बाद नक्सलियों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके पांच दिनों बाद नक्सलियों ने अब उन्हें रिहा कर दिया है। नक्सलियों के शर्त के बाद सरकार ने दो सदस्यीय मध्यस्ता टीम का ऐलान किया था। जिसमें पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया को नक्सलियों के पास भेजा गया था। इसके साथ ही टीम के साथ 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद थी।
नक्सलियों ने रिहाई के लिए रखी थी शर्ते
इससे पहले नक्सलियों ने CRPF के कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह के रिहाई के सरकार के सामने शर्त रखी थी। नक्सलियों ने कहा था कि पहले सरकार बात चीत के लिए मध्यस्थों के नामों का ऐलान करे, उसके बाद हम जवान की रिहाई करेंगे। जिसके बाद सरकार ने दो सदस्यीय मध्यस्ता टीम का ऐलान किया था। जिसमें पद्मश्री धर्मपाल सैनी,गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तेलम बोरैया को नक्सलियों के पास भेजा गया था। इसके साथ ही टीम के साथ 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद थी।
पांच साल की बेटी ने लगाई थी भावुक गुहार
जम्मू कश्मीर के रहने वाले CRPF के कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह की पांच साल की बेटी ने अपने पिता की रिहाई के लिए सरकार से गुहार लगाई थी। उनकी बेटी ने भावुक होते हुए अपनी पिता की रिहाई के लिए मांग की थी। उनकी पत्नी में भी अभिनन्दन का हवाला देते हुए सरकार से अपने पति की रिहाई की मांग की थी।
नक्सलियों ने जारी किया अपह्त जवान का फोटो
नक्सलियों ने स्थानीय पत्रकारों को फ़ोन कर जवान को आपने कब्जे में होने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने उनके इलाज की भी बात कही थी। माओवादियों ने जवान का फोटो जारी करते हुए उनके सुरक्षित होने का प्रमाण भी प्रस्तुत किया था। जारी फोटो में जवान बैठे हुए बिलकुल सुरक्षित दिखाई दे रहे थे।