ऑनलाइन परीक्षा की मांग : आयुष विश्वविद्यालय के लगभग 500 छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने की बदसलूखी!
रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय के लगभग 500 छात्रों ने आज ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में परिसर में हंगामा किया है। और लगातार प्रशासन से मांग करते दिखे की बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ऑनलाइन एग्जाम लिया जाये। जिसे रोकने प्रशासन ने भारी पुलिस का भी प्रयोग कर छात्रों से बदसलूखी किया है। इस पूरे मामले को लेकर वीडिया भी जारी हुआ है। जिसमें पुलिस को छात्रों के साथ बदसलुखी करते साफ देखा जा सकता है।
आज के इस प्रदर्शन के दौरान लगभग 20 छात्र कोरोना पॉजिटिव भी आ गए हैं। जहां पूरे प्रदेश में अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य बढ़ते कोरोना के चलते बंद कर दिया गया है। वहीं आयुष विश्वविद्यालय ने अब तक ऑफलाइन अध्यापन कार्य बंद नहीं कराया है।
आपको बता दें कि पुलिस छात्रों के प्रदर्शन रोकने खुद आपा खो बैठी। और पुरुष पुलिस वालों के द्वारा लड़कियों के साथ बदसलूखी करने लगे। आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल पूरे प्रदेशभर से लगभग 500 छात्र राजधानी पहुंचे हुए हैं। जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में जमकर हंगामा किया है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार छात्रों के साथ बदसलूखी का मामला सामने आता रहा है। प्रशासन छात्रों के भविष्य व जान के साथ खिलवाड़ करने में लगा है। तभी तो प्रशासन ऑफलाइन एग्जाम की जीद कर रहा है। अन्यथा ऐसा क्यों करता।