बड़ी खबर : एक इनामी सहित 4 नक्सलियों ने छोड़ा अपना हथियार, SP के सामने किया आत्मसमर्पण
चंद्रकांत सिंह क्षत्रिय, दंतेवाड़ा : नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के तहत एक इनामी सहित 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्ल्व के सामने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया है। इस नक्सलियों ने एक गिलिशिया कमाण्डर, दो मिलिशिया सदस्य और एक सीएनएम सदस्य शामिल है। ये सभी नक्सली जिले के अलग अलग नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे है। सुरक्षागत कारणों से पुलिस ने 03 आत्मसमर्पित माओवादियों का नाम उजागार नही किया है।
इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
01 . देव सिंह उर्फ भीमा पोहियागी पिता स्व० गंगा पोड़ियामी, मिचवार पंचायत गिलिशिया कमाण्डर
02. मिलिशिया सदस्य
03. मिलिशिया सदस्य
04. सीएनएम सदस्य