Samsung अपने स्मार्टफोन में किया बड़ा बदलाव, इन फोन्स को 4 साल तक मिलेगा सिक्यॉरिटी अपडेट, देखें लिस्ट
नईदिल्ली: देश के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए नए नए अपडेट देने के लिए पीछे नहीं हट रहे है। पहले सैमसंग अपने ग्राहकों को एंड्रॉइड वर्जन का अपडेट देने के लिए 6 से 7 महीने का समय लग जाता था। लेकिन सैमसंग अपने ग्राहकों को बढ़ते देखते ही अब अपडेट तुरंत मिल जाता है। वहीं सैमसंग ने पिछले साल घोषणा की थी कि कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को तीन साल तक एंड्रॉइड अपडेट देगी। वहीं, अब कंपनी ने ऐलान किया है कि 2019 और इसके बाद के सभी गैलेक्सी स्मार्टफोन को अब 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
READ MORE : Samsung लेकर आई है आपके लिए सस्ते स्मार्टफोन, 10 हजार से भी कम है कीमत, मिलेंगे ये शानदार फीचर
सैमसंग की बड़ी घोषणा, गूगल पिक्सल को पीछे छोड़ा
सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी डिवाइसेस को लॉन्च के बाद कम से कम चार साल तक रेग्युलर सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलते रहें। जहां कुछ मॉडल को तिमाही सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेगा, वहीं फ्लैगशिप मॉडल को हर महीने अपडेट दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ, सैमसंग ने Google Pixel को पीछे छोड़ दिया है। गूगल अपने पिक्सल डिवाइसेस को सिर्फ 3 सेल के लिए एंड्रॉइड वर्जन और सिक्यॉरिटी अपडेट्स देता है। सैमसंग ने एक कदम ऊपर जाते हुए एक साल ज्यादा सिक्यॉरिटी अपडेट्स देने की घोषणा कर डाली।
READ MORE : Samsung प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy A50s की कीमत में भारी कटौतीकी है, जानिए क्या है नई कीमत और फीचर्स के बारे में
सैमसंग के इन फोन्स को मिलेगा 4 साल तक अपडेट
सैमसंग के इस ऐलान में गैलेक्सी S से नोट, गैलेक्सी Z, गैलेक्सी A, गैलेक्सी X कवर और गैलेक्सी Tab सीरीज जैसे डिवाइसेस शामिल हो गए हैं। यहां हम आपको उन सभी स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं जिन्हें 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलेगा।
READ MORE : Samsung स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए शानदार ऑफर, Galaxy S20+ पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाए ऑफर का फायदा
-गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइस: Fold, Z Fold2 5G, Z Flip, Z Flip 5G.
-गैलेक्सी S सीरीज: S10, S10+, S10e, S10 5G, S10 Lite, S20 5G, S20+ 5G, S20 Ultra 5G, S20 FE 5G, S21 5G, S21+ 5G, S21 Ultra 5G.
-गैलेक्सी नोट सीरीज: Note10, Note10+, Note10+ 5G, Note20 5G, Note20 Ultra 5G.
-गैलेक्सी A सीरीज: A10e, A20, A50, A11, A21, A51, A51 5G, A71 5G.
-गैलेक्सी XCover सीरीज: XCover FieldPro, XCover Pro.
-गैलेक्सी टैब सीरीज: Tab Active Pro, Tab Active3, Tab A 8 (2019), Tab A with S Pen, Tab A 8.4 (2020), Tab A7, Tab S5e, Tab S6, Tab S6 5G, Tab S6 Lite, Tab S7, Tab S7+