पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियो ने किया अनोखा प्रदर्शन, ठेले में मोटरसाइकिल रख निकाली रैली
रायपुर। देश में लगातार पेट्रोल- डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे है. लगातार बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. वही मंगलवार को राजधानी में कांग्रेस ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। जहाँ पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ठेले में मोटरसाइकिल व रसोई गैस रखकर रैली निकालकर शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 के वार्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय एवं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के निर्देशानुसार वार्ड अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में दरबार सिंह ठाकुर नसरुद्दीन नट्टू भिन्सरा, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव नीतिश शर्मा, राजठाकुर, राजीव श्रीवास, पंकज सिंह ठाकुर, हितेश गायकवाड़, मनहरण वर्मा, दिनेश पोटाई, मोनू श्रीवास, अजय ठाकुर, कुलदीप वासुदेव, अरविंद सोनकर, विक्की बंसोर, गोविंद ध्रुव, संतोष ठाकुर, दीपक साहू, रमेश ध्रुव, सतीश निषाद सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।