जिले में आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान जारी, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने की शिरकत
पखांजुर, बिप्लब् कुण्डू : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली जा के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी के दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अंतागढ़ में सन्तराम सलाम व परवेज खान के नेतृत्व में साठ युवाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने अंतागढ़ पहुंचकर नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई।
पार्टी प्रवेश करने वालों में मुख्य मुख्य रूप से तुलसी राणा,युवा व्यवसायी राहुल गुप्ता,पूर्व सरपंच शिवलाल ध्रुव,रजनू दर्रो,सोड़े उप सरपंच सन्तोष आचला,उपसरपंच युगल उसेण्डी,अशरद खान,राहुल देहारी सुखमन सलाम,सन्तोष समरथ, रैनसिंह देहारी,दीनू पटेल,राधेश्याम ध्रुव,सन्तोष दुग्गा, चन्द्र लाल पटेल,सन्तोष नाग,राजेश त्रिपाठी,नरेंद्र समरथ आदि शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखा है।किसानों को आज बारदाना नहीं मिल रही है।युवाओं को रोजगार और 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रही है।चिटफंड निवेशकों के पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैं।शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है।कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी हुई है।प्रदेश की सरकार आज हर मोर्चे पर फेल है।छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए हम सबको संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा,निःसन्देह 2023 में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी सन्तराम सलाम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्र निर्माण का जो सपना देखा है,वह गांव से पूरा होगा।गांवों में अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पार्टी का हर एक सिपाही संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर नीलू समरथ, सुकलाल मण्डावी,सुन्हेर हिड़को,गजानंद जैन,देवराज उइके,सूरज देव आचला,कुँवर सिंह ध्रुव, देवराज कोर्राम,राजेशाचला,सूरजदेव,गुलाब सिंह बघेल,भुनेश मरकाम,लखन पटेल,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।