BREAKING : सांसद विजय बघेल हुए कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद रायपुर एम्स में भर्ती
भिलाईः छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आए दिन प्रेदश में अलग-अलग इलाकों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौतों के आंकड़ा में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि दुर्ग सासंद विजय बघेल कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। टेस्ट कराने के बाद उनकी रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आई है। सांसद विजय ने इन सबको देखते हुए पूरी सजगता के साथ आज अपने घर में ही सैंपल दिया। इसकी जानकारी सांसद विजय बघेल ने खुद दी है।
बता दें सांसद विजय बघेल को सर्दी-खांसी और हल्का बुखार आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट आज पाॅजिटिव पाई गई है। दोपहर के वक्त में एंटीजन टेस्ट लिया गया और रिपोर्ट शाम 4 बजे के बाद आई है। इसकी पुष्टि सांसद विजय बघेल ने खुद की।
उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को हल्का बुखार लग रहा था। सर्दी-खांसी भी लग रहा था। सेक्टर-9 अस्पताल में चेकअप भी कराया। सभी टेस्ट नॉर्मल थे। कोरोना सैंपल कराने के लिए डॉक्टरों ने सजेस्ट किया। आज दोपहर में सैंपल दिया। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद रायपुर एम्स में भर्ती काराया गया है।