सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की गई चर्चा
विष्णु कसेरा सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर शहर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यलय में रखी गई। जिसमें आगामी 18 एवं 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रमों की रूप की रूपरेखा बनाई गई। जिसमे प्रमुख रूप से आगामी 18 तारीख को भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री विधायक नारायण चंदेल जी एवं जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय जी का आगमन होना है जिसमे जिले के समस्त पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक होनी है। एवं आगामी 22 जनवरी जिला स्तर का विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया जाना है। जिसमे अधिक से,अधिक संख्या में किसान भाइयों को कार्यक्रम में लेकर आने हेतु कहा गया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहु ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है एवं कार्यकर्ताओं से ही चलती है मैं सूरजपुरा शहर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ एवं विश्वास करता हूँ कि वे अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे,आगामी 22 तारीख के कार्यक्रम में सभी लोग कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे एवं उनकी विफलता को जनजन तक लेकर जाएंगे| जिलामहामंत्री मुरलीमनोहर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगमी 18 तारीख को प्रदेशमहामंत्री जी एवं प्रभारी जी का दौरा कार्यक्रम है सभी मंडल पदाधिकारी उक्त बैठक में उपस्थित रहेंगे एवं 22 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या लेकर आंदोलन को सफल बनाएंगे ।.
जिलाकोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु ने मंडल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं शहर मंडल द्वारा वार्ड प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की गई जिसकी घोषणा की गई जिसमें वार्ड 1 के प्रभारी मंत्री बजरंग राजवाड़े, भागवत सिंह वार्ड 2 के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कसेरा,नारायण राजवाड़े वार्ड 3 भोलाशंकर साहु, अजय सिंह, वार्ड 4 अनिल साहू, प्यारेलाल साहू, वार्ड 5 संदीप जयसवाल सत्यनारायण गुप्ता वार्ड 6 प्रसून गोयल, अजय मित्तल,वार्ड 7 लाल मोहम्मद, सरोज साहू, वार्ड 8 अरविंद मिश्रा, उत्तम माल, वार्ड 9 उर्मिला भगत, धनसाय सिंह, वार्ड 10 मनोज सोनी, उषा सिंह, वार्ड 11 तारा चौधरी, प्रीतम सोनी, वार्ड 12 कुसुम सिंह, विशाल गुप्ता वार्ड 13 किशन देवांगन,राजू देवांगन ,रामनारायण कसेर वार्ड 14 राजेश साहू,गिरवर राजवाड़े , वार्ड 15 जनक साहू सुरेंद्र देवांगन वार्ड 16 प्रमोद तायल, संजय रोहिल्ला, वार्ड 17 आनंद सोनी, विक्की सोनवानी, वार्ड 18 त्रिपुरारी साहू, रामलाल को बनाया गया है, पूर्वमंत्री शशिकांत गर्ग ,वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग,भाजयुमो अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने भी सबको संबोधित किया मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया गया एवं आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द राजवाड़े ने किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद मिश्रा ने किया।
बैठक में पूर्व जिलामंत्री शशिकिरण खेस ,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुमन सिंह, रामसकल कुशवाहा,आंनद सोनी,राजेश साहु ,सन्त सिंह ,भोला साहु,प्रमोद तायल,अनिल साहु,प्रसुन गोयल,मनोज सोनी ,सतेंद्र राजवाड़े,कुसुम सिंह ,तारा चौधरी,त्रिपुरारि साहु, विशाल गुप्ता ,संदीप जायसवाल, जनक साहु,किसन देवांगन, गिरवर राजवाड़े,अशरफ इराकी,सतेंद्र राजवाड़े राजेश केसरी,सरोज साहु,अनिता मिश्रा, गंगा राजवाड़े,तेजनारायण राजवाड़े,भोला विश्कर्मा ,अमीरचंद गुप्ता,महेश सिंह, गंगाराम उपस्थित रहे।