15 से बारसूर में होगा खेल महोत्सव का शुभारंभ, जिपं अध्यक्ष लिया व्यवस्थाओं का जायजा
दंतेवाड़ा : ब्लॉक मुख्यालय बारसूर में 15 जनवरी से शुरु होने वाले खेल महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने जिपं अध्यक्ष बारसूर पहुँची। बारसूर में आयोजित यह खेल महोत्सव तीन दिवसीय होगा, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। जिपं अध्यक्ष ने खेल मैदान का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक कर खेल महोत्सव को सफल बनाने जुट जाने को कहा। तुलिका ने आगे बताया कि खेल महोत्सव में बारसुर ब्लॉक के करीब 18 पंचायत के खिलाड़ी शामिल होंगे। महोत्सव में कबड्डी, व्हालीवाल, रस्साखींच सहित अन्य प्रतियोगिता होगी।
ग्रामीणों को खेल के प्रति जागरूक करने खेल महोत्सव कारगर साबित होगा। अभी से बारसूर वासियों में महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है, निश्चित तौर पर यह महोत्सव बारसूर वासियों के लिए यादगार रहेगा। इस दौरान सलीम रजा उस्मानी, मनीष भटाचार्य, अमोलकर नाग, आसिफ रजा, पुरुषोत्तम यादव, आकाश विश्वास समेत अन्य उपस्थित थे।