प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, भाजपा पर साधा निशाना
महासमुंद : वाणिज्य एवं उद्योग साथ ही महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज महासमुंद के दौरे पर थे। महासमुंद के जिला पंचायत सभाकक्ष में मंत्री नें अधिकारियो की बैठक ली और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही जिला खनिज न्यास निधि में स्वीकृत कार्यो की भी जानकारी ली।
यहां पत्रकारों से चर्चा में मंत्री लखमा नें भारतीय जनता पार्टी को ‘‘ बेशरम ‘‘ पार्टी बताया.. और कहा कि, भाजपा को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। अपनें स्वभाव के अनुरूप मंत्री लखमा भाजपा को सलाह देते हुए हल्की भाषा का प्रयोग किया, और कहा कि भाजपा जनता को बेवकूफ बनाने का काम ना करे। जनता और किसान जानते हैं कि कौन अपनी लापरवाही पर ढोंग कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद , सांसद निधि खत्म होने पर मुँह बंद कर बैठे हैं। प्रधानमंत्री से बात नहीं कर पा रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मे आज भाजपा ने धान खरीदी मे अव्यवस्था और राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर विधान सभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया है।