Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति पर 5 ग्रहों का बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों मिलेगा शुभ लाभ
रायपुर : 14 जनवरी को मकर संक्रांति इस बार बेहद शुभ योग में मनाई जा रही है। मकर संक्रांति पर इस बार एक बेहद दुर्लभ योग बना है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन इस बार 5 ग्रह एक ही राशि, यानी मकर में रहेंगे। 14 जनवरी को ग्रहों के विशेष संयोग सूर्य, शनि, बुध, गुरु और चंद्रमा के मिलन से हो रहा है। इसके अलावा इस बार मकर संक्रांति गुरुवार के दिन है। माना जा रहा है कि करियर के लिहाज से इस बार कुछ राशियों को खासा लाभ हो सकता है। क्या आप भी हैं इनमें से एक, देखें मकर संक्रांति पर सूर्य का मकर में आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा…
मेष : मेष राशि के लोगों को इस बार धन के मामले में खासा लाभ होने की उम्मीद है। इस बार मकर संक्रांति पर बन रहे शुभ योग में उन्हें आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। अगर आपकी राशि के लोग इस वक्त नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होने की पूरी उम्मीद है। इस बार मकर संक्रांति के बाद आपकी किस्मत चमकने वाली है।
वृष : वृष राशि के लोगों के लिए इस बार मकर संक्रांति बेहद खास होने जा रही है। आपको हर प्रकार से कार्यसिद्धि प्राप्त होगी और आपके जो भी काम बाधा के कारण अभी तक बन नहीं पा रहे थे, उनका रास्ता अब साफ हो जाएगा। इस बार मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में होने से करियर में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होकर आपको समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर बन रहे ग्रहों का योग हर काम में विजय देने वाला साबित हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी बुध भी अन्य 4 ग्रहों के साथ मिलकर शनि की राशि मकर में युति कर रहे हैं। इस वजह से आपके लिए भी यह योग भाग्यदायी माना जा रहा है। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों का यह योग अशुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके बने बनाए काम खराब हो सकते हैं और आपको आने वाले समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह : सिंह राशि वालों के लिए भी मकर संक्रांति पर बन रहा दुर्लभ योग परमफलदायी माना जा रहा है। आपकी राशि वालों को इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर सुख और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। आपके लिए यह साल आर्थिक समृद्धि देने वाला होगा और आपको कोई शुभ समाचार जिसकी प्रतीक्षा आपको काफी समय से थी, इस साल प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार में आईं सभी प्रकार की विपत्ति दूर होगी।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए खिचड़ी का यह पर्व आत्मसंतोष को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों के सहयोग से आपका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का यह पर्व परिवार में सुख समृद्धि देने वाला साबित होगा।
तुला : तुला राशि वालों के लिए मकर संक्रांति इस बार बहुत शुभ मानी जा रही है। मकर राशि में इस बार बन रहे 5 राशियों के संयोग से आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे। तुला राशि के लोगों को इस बार धन लाभ होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो कहीं पर आपका फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस प्राप्त हो सकता है। इस पैसे से काम आपका बिजनस और भी तरक्की कर सकता है। आपके बिजनस में अच्छा टर्नओवर बनने लगेगा।
वृश्चिक : आपकी राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर बन रहे ग्रहों का संयोग बहुत शुभ फल देने वाला नहीं है। इसकी वजह से आपके घर में कलह और विवाद पैदा हो सकता है। परिवार में लोगों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है और असंतोष की भावना पैदा हो सकती है।
धनु : धनु राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति का यह पर्व सौहार्द के बढ़ाने वाला और ज्ञान में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है। आपको धन के मामलों में भी लाभ प्राप्त होगा। घर की आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी और खुशहाली आएगी।
मकर : मकर राशि वालों के लिए मकर संक्रांति बेहद खास होने जा रही है। आपकी राशि में ही 5 ग्रहों का योग बनने जा रहा है। इससे आपकी यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपकी राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में भी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बॉस लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको हर प्रॉजेक्ट में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।
मीन : ग्रहों के प्रभाव की वजह से आपको इस बार कष्ट भोगने पड़ सकते हैं। कोई बात भय बनकर आपको परेशान कर सकती है। नौकरी में आपको बाधा और परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में भी किसी वजह से विवाद बढ़ सकता है।