युवा कांग्रेस ने किया सांसद निवास का घेराव, ताली व थाली बजाकर जताया कृषि कानूनों का विरोध
विष्णु कसेरा सूरजपुर : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में कांग्रेस के युवाओं ने भाजपा कार्यालय व सांसद निवास का घेराव किया। युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के रामानुजनगर स्थित निवास भवन घेराव किया। किसान आन्दोलन के समर्थन में एवं छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा धान खरीदी एवं बारदाना उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर ताली व थाली बजाकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। जफर हैदर ने बताया कि मोदी सरकार सिर्फ अपने मन का काम कर रही है। मोदी सरकार के नजर में आम जनता का कोई महत्व नही है, केवल उद्योगपतियो को मोदी सरकार विशेष महत्व दे रही है। देश मे अन्नदाता त्रस्त है और मोदी सरकार मस्त है।
उन्होंने बताया कि अन्नदाता किसानों के सम्मान में मोदी सरकार के विरोध के लिए युवा कांग्रेस संघर्ष कर रहीं है फिर भी मोदी सरकार किसानों का उपेक्षा कर रही है। काले कानूनों को देश मे लाकर देश के किसानों के साथ छल किया गया। आज देश के किसान आन्दोलनरत है, दिल्ली में देश के किसान भूखे-प्यासे मर रहे है सरकार आंख बन्द कर किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसानों को मोदी सरकार प्रताड़ित कर रही है इस प्रताड़ना का असर देशवासियों पर पड़ रहा है देशवासी आज बहुत परेशान है।
इस दौरान इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव इस्माइल खान,ब्लाक कांग्रेस सचिव प्रेमजीत सिंह,मेहंदी यादव,जिला महासचिव अविनाश यादव,भटगांव विधानसभा अध्यक्ष राहुल जायसवाल,जिला पंचायत सभापति शशि सिंह,जिला महासचिव मो इश्तियाक,शान्तनु सिंह,राहुल सिंह,प्रेमनगर ब्लाक अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता,रामानुजनगर ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह,धर्म सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,विजय सिंह,लालचन्द देवांगन,क्रांत पाण्डे,विवेक दुबे,पार्थ सिंह,हिमेन्द्र गुर्जर,दीलीप जायसवाल,युदिष्ठर राजवाड़े,पिंटू गुर्जर,विनीत गुर्जर,मनोज साहू,राम बरन भगत,धर्मचन्द, बृजलाल,रामदेव प्रजापति,रामरित सिंह,देवकरण सिंह, सोनसाय,परमेश्वर, अमर सिंह,रामलाल,पप्पू यादव,हेमन्त साहू,लक्ष्मण सिंह,कुशल सिंह,धर्मेन्द्र देवांगन, देवी शरण साहू,अनुज साहू,जुगेश्वर सिंह,सागर सिंह,रोहित उपस्थित थे..