वनांचल क्षेत्र में 5 किमी तक पैदल दौरा किए जिला कलेक्टर और वन मंडलाधिकारी, आदिवासी ग्रामीणों ने किया स्वागत
गरियाबंद। जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर और वन मंडलाधिकारी मंयक अग्रवाल ग्राम पंचायत बारूका के आश्रित ग्राम गाहन्दर पहुंचे। जहां उन्होंने 5 किलोमीटर पत्थरी पहाड़ी रास्तों पैदल पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।
आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर और वन मंडलाधिकारी मंयक अग्रवाल को देखकर गदगद हो गए और कलेक्टर निलेश क्षीरसागर और वन मंडलाधिकारी मंयक अग्रवाल का भव्य स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं गांव के विकास कार्यो की भी बात कही।
बता दें कि जिला के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर कभी भी वनांचल क्षेत्रों में अचानक दौरा करते है। वहीं शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए प्रयासरत नजर आते है, कलेक्टर द्वारा लगातार मैनपुर देवभोग क्षेत्र के ओडिसा सीमा क्षेत्रों का भी दौरा किया जाता है।