साल 2020 में राजनांदगांव जिले में अपराधों में आई कमी, पुलिस ने दी जानकारी
राजनांदगांव : साल 2020 में घटित अपराधिक घटनाओं और अपराधियों की धरपकड़ कार्रवाई सहित वर्ष भर के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने आज पुलिस अधीक्षक श्रवण ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में अपराधों की रोकथाम हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में अपराधों में कमी आई है।
वार्षिक जानकारी देते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने हत्या, हत्या का प्रयास, जुआ-सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अपहरण, बलात्कार, दहेज मृत्यु, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, डकैती, लूट, चोरी, नकबजानी, धोखाधड़ी, चिटफंड से जुडे़ आंकड़े प्रस्तुत किए।
वहीं सड़क हादसे वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में कम रहा है। वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना के 960 प्रकरण दर्ज किए गए थे जिसमें 316 लोगों की मृत्यु हुई थी, वहीं वर्ष 2020 में 816 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 306 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इसी तरह नक्सल मामले में वर्ष भर के भीतर 3 पुलिस ने मुठभेड़ हुए हैं, जिसमें चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। वहीं नक्सलियों से 6 हथियार भी जप्त हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है और दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।