पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने कहा-स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने राशि किया आवंटन, समय -सीमा पर कार्य पूर्ण कराए जाए
रायपुर। पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशि से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एवं रायपुर जिला को स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य के लिए राशि आबंटन किया गया है।
उस राशि से वर्ष 2016 2017 2018 2019 2020 से अब तक केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशि से बिलासपुर, रायपुर शहर के अन्तर्गत 300 करोड़ राशि का विकास कार्य किया जाना अधिकारीगण द्वारा बताया जा रहा है। हेमलाल साहू ने कहा कि बूढ़ा तालाब, स्मार्ट पार्किग, गोलबजार थाना आदि का निर्माण कराया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशि से स्मार्ट सिटी में कार्य पूर्ण रूप से विकास कार्य हो रहा है।
स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण समय सीमा के अन्तर्गत सभी कार्य पूर्ण किया जाए केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशि 2016 से 2020 तक दिये जाने वाले बहुत महत्वपूर्ण है। इसी महत्वपूर्ण राशि से स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसका पूरा श्रेय भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं सभी केन्द्रीय मंत्री मण्डल को जाता है।