नक्सलियों का नापाक हरकत : किया IED ब्लास्ट, दो जवान घायल, 3 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
नारायणपुर। केंद्र और राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली आतंक करने के कोशिश में रहते है। इसी बीच खबर आ रही है कि अबूझमाड़-ओरछा के बटुमपारा मुख्यमार्ग में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को नुक्सान पहुंचाया है। जहां नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल हो गए। आनन फानन में घायल जवानों को गंभीर हालत में ओरछा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल हुए जवानों की हालत में काफी सुधार आई है।
READ MORE : बड़ी खबर : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का फेसबुक हैक, मिनिस्टर ने जनता को किया आगाह
मिली जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम अबूझमाड़-ओरछा के बटुमपारा मुख्यमार्ग में गश्त के लिए निकली थी। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
READ MORE : सूरजपुर : पंचायत सचिवों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बजाया बीन
बता दें कि बीजापुर में नक्सल वाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर नक्सली मुख्य धारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। तीन हार्डकोर नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली विस्फोट, जवानों को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाओं में शामिल थे।