BREAKING: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव, थाईलैंड में खेलना मुश्किल
दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित रहा था और अब साइना योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूनार्मेंट में भाग लेने वाली हैं। यह टूनार्मेंट 12 से 17 जनवरी तक चलने वाला है लेकिन अब साइना का खेलना मुश्किल है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग 10 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित होने के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मंगलवार से शुरू होने वाले थाईलैंड ओपर सुपर 1000 टूनार्मेंट से प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करने वाली थीं। सिंधु अक्टूबर से ही इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही थीं।
इससे पहले बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बैंकॉक में होने वाले इन टूनार्मेंटों से पहले लगाए गए प्रतिबंधों पर खुश नही थीं. साइना ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए थे। 30 साल की इस शटलर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब वह शायद ही इन टूनार्मेंट्स में हिस्सा ले पाएंगी।
3rd COVID test here in bangkok 😢😢… The tournament starts tomorrow 👍👍 #bangkok #Thailandopen #tournament #badminton pic.twitter.com/Lc5c7YZkQa
— Saina Nehwal (@NSaina) January 11, 2021
थाईलैंड में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद चीन ने इससे हटने का फैसला किया तो वही विश्व नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता के कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद जापान आखिरी समय में टूनार्मेंट से हट गया।
READ MORE:RAIPUR BREAKING : CSP सिविल लाइन को फोन पर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री को जान से मारने का आया मैसेज
विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सिंधु अपने अभियान का आगाज डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्डट के खिलाफ करेंगी, तो वही विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज साइना को पहले दौर में मलेशिया की किसोना सेल्वदुरे से भिड़ना था।
READ MORE:जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, दो दर्जन से अधिक गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप