स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाएगा युवा मोर्चा:- जितेंद्र सोनी
सुरेश मिनोचा/अनूपपुर : युवाओं के आस्था और श्रद्धा के केन्द्र स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न आयोजन कर युवा दिवस के रूप में मनाते जा रहे हैं। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में युवा संवाद एवं युवा सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में युवा किसानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद के विचार प्रदेश सरकार के युवा हितेषी योजनाएं, केंद्र सरकार के युवा हितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही युवाओं को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके पीछे युवा मोर्चा का यह मानना है कि स्वामी विवेकानंद जी जैसे महामना की बातें युवा आत्मसात करें अपने जीवन में उतारे ताकि युवाओं को दिशा मिल सके विवेकानंद आज हमारे आदर्श और प्रेरणा श्रोत हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अभिलाष पांडे सहित विभिन्न वरिष्ठ नेता गण विभिन्न जिलों में शामिल होंगे।