पति के साथ सोने पर पत्नी को हुई खतरनाक बीमारी, मौत से जूझ रही महिला, पढ़े पूरी खबर….
नई दिल्ली : दुनिया भर में लोगों अलग अलग चीजों से एलर्जी होती है। कई लोगों को खाने-पीने की चीजों जैसे अंडे, मूंगफली, मेवा, दूध, सोया, गेहूं या अन्य किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है। लेकिन एक महिला को अपने पति के साथ सोने और संबंध बनाने से एलर्जी है। भले ही यह बात आपको हवा हवाई लगे लेकिन ये सच है।
दरअसल, अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली को अपने पति के साथ सोने और संबंध बनाने से एलर्जी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह महिला बेहद परेशान है। इसके साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि इस बीमारी के कारण उसकी मौत भी हो सकती है। खबरों के अनुसार, महिला का पति कुछ दवाइंया ले रहा था। जिसके कारण महिला को भी एलर्जी हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला के पति को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण कई तरह की दवाइयां दी जा रही थी। इन दवाइयां के कारण महिला को भी धीरे-धीरे परेशानी होने लग गई। पति से दूर रहने की सलाह शुरुआत में महिला को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है। डॉक्टर को दिखाने पर जांच के बाद पता लगा कि महिला एनाफाइलैक्टिक रिएक्शन नामक बीमारी से पीड़ित है।
महिला को डायरिया, हाथ-पैर में खुजली, उल्टी जैसी समस्या हो रही थी। खबरों के अनुसार, महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है और उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने कुछ दिनों के लिए महिला को अपने पति से दूर रहने की सलाह दी है।