फिर दोहराया निर्भया कांड : दरिंदों ने विधवा के साथ किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, अब पीड़िता मौत और जिंदगी की लड़ रही जंग
मध्यप्रदेश। प्रदेश मं निर्भया कांड एक बार फिर दोहराया गया है। जिसके बाद इलाके में लोगों की रूहं कांप उठी। दरअसल, ये मामला मध्यप्रदेश के सीधी का है। जहां दरिंदों ने विधवा महिला से सामूहिक बलात्कार किया, उसके बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया घुसा दिया। घटना सीधी जिला के करीब 40 किलोमीटर दूर अमलिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार विधवा महिला पति के मौत के बाद अपनी बहन के साथ सीधी में एक झोपड़ी में अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ रहती थी। वहीं महिला एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने बच्चों को पालती थी।
बता दें कि शनिवार देर रात महिला को तीन युवकों ने आवाज दी। महिला झोपड़ी से बाहर नहीं निकली तों तीनों युवकों ने डंडे से लगे दरवाजा को तोड़कर झोपड़ी के अंदर घुस गए। जहां पीड़िता से तीनों आरोपी युवकों ने बारी बारी से बलात्कार किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया।
रविवार को उसकी बहन उसे ऑटोरिक्शा में अमलिया पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाने तक महिला का काफी खुन बह चुका था। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल के गायनो विभाग की एचओडी डॉ कल्पना यादव ने बताया, ”महिला को गंभीर हालत में सीधी से यहां लाया गया था, उसकी हालत ख़राब थी। गुप्तांगो में रॉड की वजह से अंदरूनी चोट थी जिसकी सर्जरी की गयी है, अभी वह खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
पुलिस ने इस मामले मेें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले है। पुलिस ने धारा 376, 324, 542, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना को जिन आरोपियों ने अंजाम दिया है उनकी पहचान लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और 2 अन्य लोगों के रूप में हुई है। मामले की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जा रही है।