महिला ने 100 दिनों तक लगातार पहनी एक ही ब्लैक ड्रेस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
बोस्टन। महिलाओं को कपड़े का शौक काफी होता है। महिलाओं और कपड़ों का पुराना नाता है। वहीं महिलाओं के लिए शापिंग, मेकअप, ड्रेस, क्लोथिंग ये सारी चीज अहम होती है। लेकिन इस बीच एक सवाल एैसा भी उठता है कि महिला एक कपड़े को कितने दिन तक पहन सकती है। लकिन एक ऐसी महिला के बारे में अपकों बताने जा रहे है, जिसके एक ही कपड़े पहनने का रिकॉर्ड जानकर आप दांतों तले अपनी उंगलिया दबा लेंगे।
दरअसल बोस्टन की रहने वाल सारा राॅबिंस जो की 100 दिनों से एक ही कपड़े को पहनी हुई है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पास एक ही जोड़े कपड़े थे। वो एक प्रतियोगिता का हिस्सा थीं जिसका थीम था कम से कम सुविधाओं में अपना जीवन गुजारना।
सारा रॉबिंस ने इस चैलेंज को बखूबी से निभाया। वो 100 दिनों तक एक ही ब्लैक ड्रेस में रही। हां वो उसके ऊपर एक्सपेरिमेंट्स जरूर करती थीं। कभी जैकेट, कभी फेदर कोट के साथ वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर नजर आती रहीं। उन्होंने पहले दिन से ही उस ड्रेस में अपनी तस्वीरों को शेयर करना शुरू कर दिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन कपड़ों के ब्रांड वूल एंड ने की थी। सारा ने 16 सितंबर, 2020 को 100 दिनों के ड्रेस चैलेंज में हिस्सा लिया था।