पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने अभनपुर क्षेत्र के पौधरोपण क्षेत्र का किया निरीक्षण, कहा-वृक्षारोपण क्षेत्र को बचाए रखना बेहद जरूरी
रायपुर। पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने जिला रायपुर के अंतर्गत विधानसभा अभनपुर क्रमांक 53 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक कैसे पहुंचे इसकी भी जानकारी दी।
पीएम समर्थक हेमलाल साहू ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम सड़क योजना, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधी योजना सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। हेमलाल साहू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
गरीबों को पक्का मकान भी मिल रहा है और गरीबों का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में हेमलाल साहू ने पौधरोपण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण क्षेत्र जवंई बांधा, उमरपोटी, आलेखुटा, तामा सिवनी, भुरका, तोरला, कठिया आदि गांवों का निरीक्षण किया। पर्यावरण को बचाए रखना बहुत जरूरी है।
हेमलाल साहू का कहना है कि कैम्पा मद से वर्ष 2014-15 में किया जाने वाले पौधारोपण क्षेत्र आज की स्थिति में पूरी तरह से समाप्त होने की स्थिति में है। साथ ही अतिक्रमण भी हो सकता है। लगभग राशि 5 करोड़ कैप्मा मद से सभी पौधारोपण क्षेत्र के लिए राशि आया था।
लेकिन इतना भारी भरकम राशि आने के बाद भी पौधरोपण की स्थिति बहुत की खराब है। इस ओर ध्यान देना बहुत जरूरी है। नहीं तो आने वाले दिनों में नया पौधरोपण के लिए स्थान ही नहीं बचेगा।
हेमलाल साहू ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक से आग्रह किया है कि पौधरोपण का स्वयं जाकर निरीक्षण करें। साथ पौधरोपण की वस्तुस्थिति को देखें। इसके अलावा पौधरोपण क्षेत्र को बचाए रखने में काफी योगदान निभाएं, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। हेमलाल साहू ने कहा कि आवंटन राशि काफी महत्वपूर्ण है। अगर विभाग द्वारा नहीं बचाया जाता है तो हम प्रधानमंत्री, केंंद्रीय वन मंत्री के आशीर्वाद से बचाए रखेंगे।